आगरा के एत्मादपुर के मुड़ी चौराहे पर होने वाली क्षत्रिय महापंचायत को लेकर एक बड़ी अपडेट है। कल पुलिस अधिकारियों के मीटिंग के बाद निरस्त की गई महापंचायत में समाजसेवी अंशुमन ठाकुर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। अंशुमान ठाकुर को सभा स्थल पर देखकर माहौल गर्मा गया। सांसद एसपी सिंह बघेल के मुर्दाबाद के नारों के साथ में अंशुमान ठाकुर की टीम मुड़ी चौराहे पर पहुंच गई जिसे देख प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर मौजूद पुलिस सभी को पुलिस चौकी ले आई। फिलहाल अंशुमान ठाकुर को पुलिस ने नजर बंद कर लिया है।
आपको बता दें कि आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल के खिलाफ आज 10 मार्च को क्षत्रिय समाज ने महापंचायत का ऐलान किया था लेकिन कल पुलिस अधिकारियों के साथ क्षत्रिय समाज ने बैठक में महापंचायत निरस्त कर दिया था। इसके बावजूद अंशुमान ठाकुर और एम एस ठाकुर अपनी टीम के साथ मुड़ी चौराहे पहुंच गए।
फिलहाल एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों को समझाने में जुटीं हैं, और मामले को देखते हुए मुड़ी चौराहे पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
- ‘नामर्द’ कहकर किया था अपमानित, सदमें में युवक की हुई थी मौत; झांसी कोर्ट ने 16 साल पुराने मामले में अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट - October 18, 2026
- भाजपा को डर है कि कहीं इस बार रावण के साथ ‘राम मंदिर चोरी’ से आहत कहीं कोई श्रद्धालु ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के त्रिदानवों का पुतला न फूंक दे: अखिलेश यादव - October 18, 2026
- लखनऊ में लगे ‘भारत विरोधी दशानन रावण’ के विवादित पोस्टर: राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अतीक अहमद और एलन मस्क के चेहरों को बनाया गया निशाना - October 18, 2026