पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। लंबे समय तक पाकिस्तान ने आतंक को पनाह दी और दुनियाभर में आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले आतंकियों की मदद भी की। पर अब पाकिस्तान भी आतंकवाद के चंगुल में फंस चुका है। पाकिस्तान में अक्सर ही आतंकी हमले होते रहते हैं। समय-समय पर पाकिस्तान में कहीं न कहीं इस तरह की घटनाओं के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला आज फिर सामने आया।
पाकिस्तान में आज, सोमवार, 8 जनवरी को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले की मामुंड तहसील में बम धमाके की घटना सामने आई। बाजौर में आज पोलियो वैक्सीनेशन टीम को सुरक्षा देने के लिए जब पुलिसकर्मी वैन में चढ़ रहे थे, तब ही जोरदार धमाका हो गया।
5 पुलिसकर्मियों की मौत और 22 घायल
इस धमाके में 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। वहीं 22 पुलिसकर्मी इस हादसे में 22 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
पोलियो वैक्सीनेशन टीम के साथ क्यों जाना पड़ा पुलिसकर्मियों को?
दरअसल, पाकिस्तान में अक्सर ही पोलियो वैक्सीन का विरोध होता है और कई बार पोलियो वैक्सीनेशन टीम पर हमला भी कर दिया जाता है। इसी वजह से पुलिस की एक टीम पोलियो वैक्सीनेशन टीम को सुरक्षा देने के लिए उनके साथ जा रही थी।
-एजेंसी
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की पहल: आगरा में ‘एक पेड़ राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में हुआ पौधारोपण - September 11, 2026