आगरा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने गुरुवार को यहां फिरोजाबाद रोड पर स्थित नवीन मंडी समिति परिसर का निरीक्षण करके लोकसभा चुनावों की ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिले प्रशासनिक अधिकारी और आगरा लोकसभा सीट के प्रत्याशी भी मौजूद रहे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा बलों की जानकारी ली और उन्होंने नवीन मंडी परिसर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सभी सीसीटीवी की लाइव पोजीशन देखी। नवीन मंडी परिसर का साइट प्लान देखकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
नवदीप रिणवा ने 24 घंटे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को प्रवेश पास जारी करने, सभी आगंतुकों और उनके वाहनों की रजिस्टर में एंट्री करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार, एडीएम (वि./रा.) शुभांगी शुक्ला, एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी, बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही, सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम सहित प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
- शिक्षा और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान: हिसार की डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत ने किया सम्मानित - October 21, 2026
- यूपी की यूनिवर्सिटी में स्कूटी योजना को लेकर विवाद, शिक्षक संघ ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और नकल माफिया की मिलीभगत का लगाया आरोप - October 21, 2026
- लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए PDA यात्रा रथ: बोले— “समाजवाद और राम राज्य एक ही, दोनों में विश्वास रखने वाले ही हैं सच्चे सनातनी” - October 21, 2026