आगरा; जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाली एक ऐसी महिला को पकड़ा है, जिसका पति सरकारी नौकरी करता है। शनिवार को चेकिंग अभियान के दौरान इस महिला को दो युवकों के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से मोबाइल फोन, ज्वैलरी और नकदी भी बरामद की गई।
जीआरपी और आरपीएफ की ओर से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चलाए गए चेकिंग अभियान पकड़ी गई महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका पति हरियाणा में एक सरकारी विभाग में नौकरी करता है। एक बच्चा भी है। दोनों युवक भी हरियाणा के हैं। महिला दोनों युवकों के साथ मिलकर ट्रेनों में चोरी करती है।
युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग ट्रेन का टिकट खरीदते थे। यात्रियों के सोने के बाद उनका सामान लेकर किसी भी स्टेशन पर उतर जाते थे।
जीआरपी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला को पहले भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला अपने शौक के लिए चोरी करती है। उसका पति इसकी चोरी की आदत से परेशान है। पूछताछ में महिला ने बताया कि पहले पति से तलाक हो चुका है, वह भी इसकी चोरी की आदत से परेशान था। सजा काटने के बाद उसने चोरी का काम फिर से शुरू कर दिया।
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात - August 25, 2026