आगरा। डौकी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर पुलिस के साथ बदमाश की दूसरी बार मुठभेड़ हुई है। माल बरामदगी के लिए नदौता बाईपास ले जाए जाने पर बदमाश ने पुलिस फायर किया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
अपराधी सूरज को कुंडौल से पकड़कर चोरी की बरामदगी को ले जाया गया था, नदौता बाईपास पर चोरी के छिपाए सामान में से तमंचा निकालकर पुलिस पर गोली चलाई थी
फतेहाबाद के एसीपी के अनुसार, बदमाश सूरज को कुंडौल से पकड़ा गया था। पुलिस उसे डौकी में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी के सामान की बरामदगी के लिए नदौता बाईपास के पास ले गई थी, जहां सूरज ने पहले से छिपाए गए तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दिया।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और फायरिंग में सूरज के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल सूरज मौके पर ही गिर पड़ा और पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। घायल सूरज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गिरफ्तार बदमाश सूरज के खिलाफ 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह मुठभेड़ डौकी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम (पूर्वी) की संयुक्त कार्रवाई में अंजाम दी गई। बता दें कि इसी थाना क्षेत्र में यह एक हफ्ते में दूसरी बड़ी मुठभेड़ है।
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ताज प्रेस क्लब में बोले केंद्रीय मंत्री बघेल, ‘पत्रकारिता की साख बचाना बड़ी जिम्मेदारी’ - May 31, 2026
- टिफनी ट्रंप ने कहा ‘वाह ताज’: पति संग आगरा पहुंचीं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी, ताजमहल के दीदार कर हुईं मंत्रमुग्ध - May 31, 2026
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026