आगरा। थाना रकाबगंज क्षेत्र के छीपीटोला स्थित होटल डीसी विलास में देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। होटल की तीसरी मंजिल पर अचानक एयरकंडीशन का कंप्रेशर फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग इसे ब्लास्ट समझ बैठे। धमाके के तुरंत बाद होटल में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
होटल में ठहरे लोग रात के समय नींद में थे। धमाका सुनते ही सभी घबराकर बाहर की ओर भागे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। होटल में ठहरे सभी मेहमान सुरक्षित बाहर निकल आए। हालांकि, आग ने होटल के सामान को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया और भारी नुकसान हुआ।
धमाके और आग की सूचना मिलते ही रकाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत शुरू की और करीब 45 मिनट की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पा लिया। होटल के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग पानी डालकर आग बुझाने में मदद करते दिखे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके के बाद पूरा होटल हिल गया। कुछ पल को सभी को लगा कि कोई बड़ा ब्लास्ट हुआ है। लेकिन समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। पुलिस और फायर विभाग ने राहत की सांस ली कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस होटल में हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
- सांसद सतीश गौतम का बोले: सरकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ ले रहे मुसलमान…अब क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे?’ - March 16, 2026
- आगरा में महिला आयोग की बड़ी जनसुनवाई: 17 मार्च को सर्किट हाउस में फरियाद सुनेंगी डॉ. बबीता चौहान - March 16, 2026
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026