आगरा रेल मंडल कार्यालय में इस समय चर्चाओं का दौर गर्म है। यह चर्चा एक महिला कर्मचारी की बर्खास्तगी को लेकर है। महिला कर्मचारी का कसूर था कि उसने मनचाहा पोस्टिंग के लिए जनप्रतिनिधि से सिफारिश कराई थी। यह सिफारिश उसके लिए गले की फांस बन गयी और उसकी नौकरी ले डूबी। सूत्रों की माने तो अधिकारियों को कर्मचारी का यह रवैया पसंद नहीं आया और रेलवे अधिनियम के तहत महिला कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।
पूरा मामला आगरा रेल मंडल कार्यालय का है। जानकारी के मुताबिक यहां एक महिला कर्मचारी कार्यरत है। महिला कर्मचारी ने जनप्रतिनिधियों से अपनी मनचाहा पोस्टिंग के लिए सिफारिश कर आई थी। महिला कर्मचारी का यह कदम ही गलत साबित हो गया। अधिकारियों ने रेलवे के नियम खंगालने शुरू किए और फिर उसके बाद रेलवे के नियमों के तहत उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इस संबंध में रेलवे का लेटर भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक महिला कर्मचारी के खिलाफ रेलवे बोर्ड द्वारा की गई कार्रवाई रेल सेवा आचरण के नियम अनुसार की गई है। इस नियम के तहत कोई भी रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा संबंधित मामलों में अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए किसी भी प्राधिकारी पर राजनीतिक व अन्य अन्य तरह से प्रभाव डालने का प्रयास नहीं करेगा। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी इन सेवा नियमों का उल्लंघन करने पर ही महिला कर्मचारी पर गाज गिरी है।
आगरा रेल मंडल में पहली कार्रवाई
आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि एक महिला कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने रेल सेवा संबंधित नियमों का उल्लंघन किया था। इसलिए उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया गया है। आगरा रेल मंडल में यह पहली कार्रवाई है जब किसी जनप्रतिनिधि द्वारा सिफारिश कराए जाने पर कार्रवाई की गई हो।
- सांसद सतीश गौतम का बोले: सरकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ ले रहे मुसलमान…अब क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे?’ - March 16, 2026
- आगरा में महिला आयोग की बड़ी जनसुनवाई: 17 मार्च को सर्किट हाउस में फरियाद सुनेंगी डॉ. बबीता चौहान - March 16, 2026
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026