आगरा: थाना न्यू आगरा क्षेत्र के मैरिज होम ग्रैंड सेलिब्रेशन में शादी के दौरान दूल्हे के जीजा ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली शादी में वीडियोग्राफी कर रहे युवक के लग गई। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। फायरिंग का आरोपी फरार है।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने मीडिया को बताया कि न्यू आगरा क्षेत्र में गौरव गुप्ता की बारात आई थी। बारात में दूल्हे का जीजा अर्पित गुप्ता निवासी विमल वाटिका कमला नगर भी डांस कर रहा था। डांस करते-करते अर्पित ने अपनी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली शादी में वीडियोग्राफी कर रहे युवक अभिनव उपाध्याय की जांघ में लगी। वह नीचे गिर पड़ा। उसके गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। शादी में हर्ष फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इस बीच फायरिंग करने वाला दूल्हे का जीजा फरार हो गया। पुलिस ने घायल को ट्रांस यमुना के गोयल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। डीसीपी सिटी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026