आगरा। सामाजिक सरोकारों को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल के अंतर्गत श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा नि:शुल्क जल प्याऊ एवं बेजुबान पशुओं के लिए जल सेवा केंद्र की स्थापना की गई है।
यह जनकल्याणकारी सेवा केंद्र स्वर्गीय श्री सतानंद शर्मा जी की पुण्य स्मृति को समर्पित है।
इस सेवा केंद्र का उद्घाटन थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर मलिक, आवास विकास चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार, सोसायटी के संरक्षक रमेश श्रीवास्तव, विकास भारद्वाज, सुशील सारस्वत, एवं अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थितजनों को मिट्टी के जल पात्र वितरित कर बेजुबान पशुओं के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। यह पहल सिर्फ जल सेवा तक सीमित नहीं रही, बल्कि जल संरक्षण, पशु सेवा, और सामाजिक संवेदनशीलता जैसे मूल्यों को जागृत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनी।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुषमा जैन, राधा शर्मा, लंकेश दीपक सारस्वत, पंडित नकुल सारस्वत, विधायक शर्मा, दिलीप सिंह, सोम शर्मा, अजय सक्सेना, पवन मिश्रा समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और इस सामाजिक पहल की सराहना की।
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026