आगरा। जगनेर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन के नाती का नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण का प्रयास विफल हो गया। बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
बच्चे के पिता दीपक मंगल ने बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र विनायक मंगल कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ता है। आज करीब दस बजे उसके पेट में अचानक दर्द हुआ तो वह स्कूल के शिक्षकों से अनुमति लेकर पैदल घर आ रहा था। रास्ते में ब्रजमोहन कपड़े वालों की दुकान के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसका कालर पकड़ कर उठा कर ले जाने का प्रयास किया पर बदमाशों के हाथ से कॉलर छूट गया और बच्चा जमीन पर गिर पड़ा। विनायक के जमीन पर गिरते ही दोनों बदमाश पकड़े जाने के भय से भाग खड़े हुए।
दीपक ने बताया कि विनायक काफ़ी भयभीत स्थिति में घर पहुंचा। वह गुमशुम सा बैठ गया। उसकी मां ने कारण पूछा, तब उसने सारा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पिता दीपक ने अपहरण के असफल प्रयास की थाने में तहरीर दी।
तहरीर मिलने बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि अपहरण का प्रयास करने वाले युवक जल्द ही गिरफ्त में आएंगे।
- “मोहब्बत करना सबके बस की बात नहीं, सिर्फ बहादुर लोग प्यार कर सकते हैं”: राहुल गांधी के समर्थन में उतरी कांग्रेस पार्टी - November 18, 2026
- आजम खान की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार: ईडी (ED) की अर्जेंट याचिका खारिज, कल होगी सुनवाई - November 18, 2026
- फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, यूपी सरकार की याचिका खारिज - November 18, 2026