आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने रविवार की रात घर में ही फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक गाजीपुर जिले में बतौर एसडीएम तैनात थे और नगर पालिका गाजीपुर के प्रभारी ईओ का काम देख रहे थे। बीते 15 दिनों से वो अवकाश पर थे।
यह है पूरा मामला?
बूढ़नपुर कस्बा निवासी आलोक कुमार सिंह (43) कृपाशंकर सिंह 2003 बैच के पीसीएस थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गाजीपुर जिले में थी और वहां वह प्रभारी ईओ नगर पालिका परिषद गाजीपुर का काम देख रहे थे। लगभग 15 दिनों से आलोक कुमार अवकाश पर थे। ऐसे में वे अपने गांव आए हुए थे।
एक साल पूर्व आलोक कुमार की पत्नी का निधन हो गया था। उसके बाद से ही वे डिप्रेशन में चल रहे थे। रविवार को आलोक कुमार घर पर अकेले थे और इसी दौरान उन्होंने घर में ही फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। देर रात पट्टीदारों व पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक दो पुत्रियों के पिता थे। दोनों पुत्रियां बाहर रहकर पढ़ाई कर रही हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
-एजेंसी
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026