आगरा। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने एत्माद्दौला क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान में छापेमार कर बिना लाइसेंस लाल पापड़ कचरी बनते पकड़ा। टीम ने छह नमूने भरे और माल को जब्त कर लिया।
एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला मोहन लाल में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने फैक्टरी पर छापा मारा। यहां राजेश गृह उद्योग में श्याम लाल पापड़ कचरी की फैक्ट्री चलाता मिला। उसके पास इसका लाइसेंस नहीं था। छापा में 40 किलो कच्चा मसाला और 87.5 किलो कचरी का कच्चा माल मिला।
इसके अलावा 40 बोरी कचरी पापड़ जब्त किए हैं। जिनमें करीब 72 किलो कचरी थी। कुल करीब 200 किलो माल एफएसडीए ने जब्त किया है। तैयार माल के चार और एक मिक्स मसाला व एक कच्चे मसाले के नमूने जांच के लिए भेजा है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सांसद सतीश गौतम का बोले: सरकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ ले रहे मुसलमान…अब क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे?’ - March 16, 2026
- आगरा में महिला आयोग की बड़ी जनसुनवाई: 17 मार्च को सर्किट हाउस में फरियाद सुनेंगी डॉ. बबीता चौहान - March 16, 2026
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026