आगरा: गृह क्लेश के चलते एक युवक ने देर रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह जागने के बाद जब परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी की फंदे से नीचे उतरा और कानूनी कार्रवाई का शव को पोस्टमार्टम गृह के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पत्नी के जाने से युवक तनाव में चल रहा था।
पूरा मामला थाना ताजगंज के नगला महादेव गुम्मट का है। पीड़ित जय किशन ने बताया कि उनके बेटे की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। काफी समय से वह बेरोजगार चल रहा था जिसके कारण बहू से भी विवाद होता रहता था। 6 महीने पहले हुए विवाद में बेटे की पत्नी मायके चली गयी जिससे वह तनाव में रहने लगा था। रात को उसने खाना खाया और कमरे में चला गया लेकिन सुबह कमरे से वह बाहर नहीं निकला। दरवाजा खटखटाया तो अंदर से आवाज नहीं आई। फिर खिड़की के दरवाजा खोला तो ललित का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और परिजनों से भी इस संबंध में पूछताछ की। थाना ताजगंज इंस्पेक्टर जगवीर सिंह में बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर कार्यवाही होगी।
- सुल्तानपुर: सरयू एक्सप्रेस में जहरखुरानी गिरोह का तांडव, बुजुर्ग दंपती समेत तीन यात्रियों को चटाया नशीला पदार्थ - March 24, 2026
- Agra News: MSW के छात्रों ने कुआँ खेड़ा में जगाई स्वास्थ्य और पर्यावरण की अलख, बच्चों को सिखाए योग के गुर - March 24, 2026
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026