आगरा। आगरा कॉलेज के वाणिज्य संकाय में शनिवार को आयोजित एक समारोह में नव नियुक्त प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. चित्र कुमार गौतम का स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. गौतम ने कहा कि आगरा कॉलेज का वाणिज्य संकाय विद्यार्थियों की पहली पसंद रहा है और इसका श्रेय संकाय के सभी उत्कृष्ट शिक्षकों को जाता है। उन्होंने इस संकाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सभी को स्नेहपूर्ण स्वागत हेतु हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
कॉलेज के प्रमुख अनुशासक डॉ. वीके सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षकों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन एवं नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक डॉ. भूपेंद्र चिकारा, डॉ. शशिकांत पांडे, डॉ. भूपाल सिंह, डॉ. वीके सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ. बी. के. अग्रवाल, डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. आदेश तिवारी, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. सतीश निगम, डॉ. नीरज मनचनदा, डॉ. रुपेश दिक्षित, डॉ. पुनीत मिश्रा, डॉ. अनिल सिंह की मौजूदगी रही।
- फरमान-मोनालिसा विवाह पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- 35 टुकड़ों में मिलेगी लाश…हिंदू परिवारों को दी अजीब नसीहत - March 15, 2026
- मुरादाबाद में सनसनी: नई नवेली बहू ने पूरे ससुराल को दी नशीली नींद, प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर हुई फरार - March 15, 2026
- ताजमहल में मधुमक्खियों का तांडव: छत्ता टूटते ही पर्यटकों पर हमला, जान बचाने को मची भगदड़ - March 15, 2026