आगरा: बदलते मौसम के चलते लोग जहाँ वायरल फीवर के शिकार हो रहे हैं तो वहीं लोगों में डिहाइड्रेशन और खांसी जुकाम की शिकायत देखने को मिल रही है। वायरल फीवर और डिहाइड्रेशन के साथ-साथ टीवी के मरीज भी बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। जिला चिकित्सालय के डिप्टी सीएमएस सीपी वर्मा ने बताया कि यह बदलता हुआ मौसम सभी के लिए घातक होता है, इसलिए इस मौसम में अधिक से अधिक बचाव करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उतार-चढ़ाव वाले मौसम में सतर्कता बरतने में की आवश्यकता होती है, जिला अस्पताल में फिजिशियन के पास वॉयरल से संबंधित मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में बाहर का खानपान नहीं करना चाहिए। जिला अस्पताल में 15 ऐसे मरीज भर्ती हैं जो बाहर का दूषित खाना खाने के चलते एडमिट हुए हैं।
डिप्टी सीएमएस सीपी वर्मा ने बताया कि वॉयरल के दिनों में छोटे बच्चों की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता होती है। छोटी सी लापरवाही भी बच्चों के लिए भारी पड़ जाती है। जिला अस्पताल में वायरल से पीड़ित बच्चे भी पहुँच रहे हैं। इनकी संख्या में भी बदलते मौसम के चलते इज़ाफा देखने को मिल रहा है। जुकाम, खांसी नज़ला के मरीज बड़े हैं। अगर किसी को लगता है कि उनके बच्चे का स्वास्थ्य गड़बड़ है तो उन्हें तत्काल बाल रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। शुक्रवार और शनिवार को जिला अस्पताल में नए मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जिला अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी के नए मरीजों की संख्या 2100 थी तो वहीं पुराने मरीज भी करीब 1500 से 1800 के आसपास थे। इसी तरह शनिवार को भी साढ़े तीन हजार के करीब मरीज जिला अस्पताल पहुँचे। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम से मरीजों की संख्या में जहाँ इज़ाफा देखने को मिल रहा है और ओपीडी का आंकड़ा साढ़े तीन से चार तक पहुँच रहा है।
डिप्टी सीएमएस ने बताया कि इस समय वायरस का डोमिनेट वाला पार्ट है, इसलिए बचाव की आवश्यकता है। इस समय आगरा में गेहूं की फ़सल भी कट रही है। गेहूं कटने से भी उसका असर वायु गुणवत्ता को ख़राब करता है। गेहूं में जो केमिकल होता है उसका एसेंस वायु में होता है जो कि आम आदमी को बीमार कर सकता है। इसलिए जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क लगाना न भूलें, इस समय वॉयरल से बचने के लिए मास्क आवश्यक है।
उन्होंने कहा मास्क लगाने के साथ-साथ लोग अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए और जब भी कोई अस्पताल आए तो मास्क लगाकर ही अस्पताल आएं अन्यथा उन्हें और भी बीमारियां घेर सकती हैं।
- भगवान राम के 5 … अब धीरेंद्र शास्त्री का पुराना बयान वायरल, अखिलेश यादव बोले- सनातनी मुख्यमंत्री का बुलडोजर अब कहां चला गया? - November 4, 2026
- कुशीनगर में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, नीचे फेंकी व्हाट्सएप चैटिंग की कॉपियां; प्रेमी पर लगाया धोखा देने का आरोप - November 4, 2026
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026