आगरा में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उसे दूध नहीं देता है। यह मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा, जहां काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को 140 मामले सामने आए। 20 मामलों का समाधान किया गया। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने जानकारी दी कि हाल ही में शादीशुदा एक युवक और युवती का मामला था। युवती को रोजाना दूध पीने की आदत है, लेकिन ससुराल में केवल एक लीटर दूध ही आता था। जिसके कारण लड़की को दूध पीने को नहीं मिलता। दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद चल रहा है।
ऐसे हुआ दोनों के बीच समझौता
महिला ने काउंसलर को बताा कि वो अपने मायके में हर दिन दूध पीती थी। बिना दूध पीए बिना उसे नींद नहीं आती। ससुराल में शादी के बाद एक भी दिन दूध नहीं मिला। पति का कहना कि प्राइवेट नौकरी में सिर्फ एक लीटर दूध ही ले सकता है। वो भी उसके बूढ़े माता-पिता के लिए जरूरी है। पत्नी को समझ आता नहीं। आए दिन दूध के लिए झगड़ा करती रहती है। मामले में लड़का-लड़की की काउंसिलिंग की गई। आखिर में लड़के ने भी पत्नी को हर दिन दूध खरीदकर पिलाने वादा किया, जिस आधार पर समझौता कराया गया।
साभार सहित
- आगरा एमएलसी चुनाव: नामांकन के अंतिम दौर में मंडलायुक्त कार्यालय पर उमड़ी भीड़, तांगे और ई-रिक्शा पर सवार होकर पहुंचे प्रत्याशी - October 5, 2026
- आगरा में सनसनी: ट्रांस यमुना के कांशीराम आवास की झाड़ियों में मिली एक्सपायरी दवाओं की भारी खेप, औषधि विभाग और पुलिस जांच में जुटी - October 5, 2026
- आगरा में पति-पत्नी के विवाद के दौरान छत से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया धक्का देने का आरोप - October 5, 2026