श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस वर्ष के लिए यात्रा की तारीख घोषित कर दी है. अमरनाथ यात्रा इस बार 29 जून से प्रारंभ होगी जबकि यात्रा का समापन 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा. अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से प्रारंभ होनी है.
यात्रा पर जाने के इच्छुक श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर पंजीकरण करा सकते हैं. इसके अलावा मोबाइल एप्लिकेशन श्री अमरनाथजी यात्रा से भी रजिस्ट्रेशन हो सकता है.
पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जरूरी है इसलिए देश भर के राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनने वाले अस्पतालों व डॉक्टरों की टीमों की सूची जारी की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग के शासकीय अस्पतालों में मेडिकल टेस्ट की व्यवस्था की गई है.
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक लेवल पर भी सुविधा दी गई है. इस यात्रा के लिए देश के कौने से लाखों की संख्या में भोले के भक्त अमरनाथ पहुंचते हैं.
पहले मेडिकल टेस्ट के लिए सभी जिलों में चिकित्सकों को नियुक्त कर दिया गया है.
-एजेंसी
- “संगठन का अर्थ साथ चलना है”: आगरा सीड्स एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन के आत्मीय मिलन समारोह में व्यापारी एकता और सामाजिक सहभागिता पर जोर - August 25, 2026
- चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर…जौनपुर में तंज कसना लेखपाल को पड़ा भारी, फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद प्रशासन ने किया सस्पेंड - August 25, 2026
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, हर सप्ताह युवाओं को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र - August 25, 2026