आठ साल की बच्ची से रेप के बाद खुद लेकर पहुंचा अस्पताल और बोला- बच्ची सीढ़ियों से गिर गई, लेकिन डॉक्टर ने खोल दी असल बात
आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में स्थित शांति मांगलिक अस्पताल की महिला डॉक्टर की सजगता से आठ साल की मासूम बालिका से बलात्कार का खुलासा हो गया। रेप करने वाला युवक बालिका का पड़ोसी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बलात्कार के बाद बालिका के शरीर से खून बहने पर आरोपी युवक ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा और अस्पताल स्टाफ को बच्ची के सीढ़ियों से गिरने की बात बताई। उसने बालिका को डरा-धमका कर मुंह बंद रखने के लिए कह दिया था, लेकिन महिला डाक्टर के प्रयासों पर बालिका ने असलियत बता दी।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ताजगंज क्षेत्र की निवासी कक्षा तीन की छात्रा मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद पड़ोसी आजाद राठौर के घर बच्चों के साथ रोज की तरह खेलने चली गई।
इस बीच आजाद राठौर बच्ची को अलग कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची के शरीर से खून बहने लगा, इस पर आजाद ने उसे धमका दिया कि उसने किसी को बताया तो वह उसे और उसकी मां को मार देगा। इसके बाद खुद ही बच्ची को शांति मांगलिक अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में उसने बताया कि बच्ची खेलते समय सीढ़ियों से गिर गई, इससे उसके चोट लग गई है।
आजाद ने बच्ची के परिजनों को भी यही बताया कि सीढ़ियों से गिरने पर चोट लगने पर उसे शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बच्ची के परिजन भी आ गए, शाम को राउंड पर आई महिला चिकित्सक को बच्ची की हालत को देख शक हुआ।
पूछने पर पहले बच्ची ने बताया कि सीढ़ियों से गिरने के कारण चोट लग गई, जब उन्होंने बच्ची से काफी देर बात की तो वह रोने लगी और उसने पूरी घटना बता दी। महिला डॉक्टर ने तुरंत बच्ची के परिजनों को सही बात की जानकारी दी। असल बात पता चलते ही परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने थाने पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह बताया कि आरोपी आजाद राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया, उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
- Agra News: मदिया कटरा पर लापरवाही के ‘गड्ढे’ में फंसी स्कूल बस, बाल-बाल बचे बच्चे - February 10, 2026
- Agra News: थाने से शिकायत कर लौट रहे युवकों पर ईंट-पत्थरों से हमला, 15 लोगों ने घेरा; 3 की हालत गंभीर - February 10, 2026
- आगरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: शातिर ‘निक्की बग्गा’ पैर में गोली लगने से घायल, अवैध असलहा और बाइक बरामद - February 10, 2026