आगरा। शाहगंज स्थित सनातन रक्षा ट्रस्ट (रजि.) के कार्यालय पर दीपावली के अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिसमें प्रज्वलित दीप ने एकता और पवित्रता का संदेश दिया। भारत माता और प्रभु श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण डॉ. हरिशंकर, भवेंद्र, डॉ. अनुराग और रविंद्र ने किया।
अतिथियों का स्वागत रामसिया विकास, मनोज सबनानी, मदनलाल और अनुपम ने किया। समारोह में सनातन रोजगार केंद्र के कारीगर भी उपस्थित रहे। ओजस्वी कवि मोहित सक्सेना ने राष्ट्रप्रेम और सनातनी चेतना से भरी कविताओं का पाठ किया। डॉ. अनुराग ने ट्रस्ट के कार्य और सनातन रोजगार केंद्र की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। सतीश चंद्र गुप्ता ने समाज को जोड़ने में सनातन मिलन की भूमिका पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता भवेंद्र शर्मा ने कहा कि गुरुकुल आज की आवश्यकता हैं, जहां बच्चों के व्यक्तित्व का निर्माण होता है। उन्होंने सनातनी समाज को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया। डॉ. हरिशंकर ने सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों में सनातनी चेतना का महत्व बताया। डॉ. अनुराग ने आत्मजागरण और शास्त्रों के अनुसार समाज के पतन से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया। रविंद्र ने कहा कि संस्कृति को जीवित रखने के लिए इतिहास और परंपराओं का स्मरण करना जरूरी है।
रामसिया विकास ने ट्रस्ट के गठन और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अब तक 23 मिलन बन चुके हैं और लक्ष्य 100 मिलन बनाने का है। ट्रस्ट का उद्देश्य केवल धार्मिक उत्थान नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाना है। विशेषकर लोहार, बढ़ई, नाई, पुरोहित, दर्जी, कुम्भकार, मिस्त्री जैसे परंपरागत वर्गों को आधुनिक परिवेश और रोजगार के अवसर प्रदान करना इसका मुख्य लक्ष्य है।
समारोह में विचार मंथन के बाद बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्याम तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर हरिकांत, डॉ. एमसी शर्मा, सचिन, शैलेंद्र, प्रदीप, अमित कपूर, प्रमोद सहित कई ने व्यवस्था संभाली।
सनातन रक्षा ट्रस्ट के सभी मिलन के प्रमुख साकेत, जनार्दन, विवेक गोयल, राहुल शर्मा, अंकुर जैन, अनुपम शर्मा, सुनील टंडन, विनोद सारस्वत, दिनेश गोयल, संजय दीक्षित, मुकेश शर्मा, सुमीत जी, मनोज सबनानी आदि भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: पुष्पेंद्र गोस्वामी
- Agra News: पिता की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में बेटा हिरासत में, शव की तलाश में जुटी पुलिस - October 26, 2025
- ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने याद किए आदिवासी नायक, दिया स्वच्छता–पर्यावरण और एकता का संदेश - October 26, 2025
- Agra News: लापरवाही से ताजमहल पर अव्यवस्था हावी, मुख्य मकबरे समेत पूरे परिसर में हर तरफ शू कवर्स ही आए नजर - October 26, 2025