आगरा। मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी की अध्यक्षता में पर्यटन विकास योजनाओं तथा पर्यटन की दृष्टि से चल रहे विभिन्न निर्माण प्रोजेक्टस की समीक्षा बैठक गुरुवार को मंडलायुक्त सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम विभिन्न निर्माणकारी संस्थाओं द्वारा पर्यटन की दृष्टि से कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की यथा जनपद आगरा में बटेश्वरनाथ धाम के यमुना घाटों तथा जैन तीर्थस्थल शौरीपुर का सौंदर्यीकरण, तहसील खेरागढ़ के ब्रथला कुंड, फतेहपुर सीकरी के सहनपुर हवेली हनुमान मंदिर, जनपद फिरोजाबाद व मैनपुरी के विभिन्न मंदिर तथा ऋषि आश्रम के निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कर हैंडओवर कराने को निर्देशित किया गया।
बैठक में ईको पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम में पर्यटन को बढ़ाने की दृष्टि से कराए जाने वाले कार्यों को रखा गया.
मंडलायुक्त ने कीठम में पर्यटकों की सुविधा हेतु गोल्फ कार्ट चलाने, गाइड की सुविधा मुहैया कराने तथा पीपीपी मॉडल पर नौकायन की सुविधा विकसित करने के निर्देश के साथ ई टिकटिंग सहित सभी प्रदान की जाने वाली सुविधाएं स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित किया जा रहा “मेरा आगरा एप” से जोड़ने के निर्देश दिए।
बैठक में छत्रपति शिवाजी म्यूजियम के निर्माण कार्यों संबंधी प्रकरण पर विचार किया गया तथा 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में ताज ओरियंटेशन सेंटर के अर्ध निर्मित ढांचे पर निर्णय लेने हेतु किसी आईआईटी से भौतिक जांच करा के एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को निर्देशित किया। बैठक में जल निगम द्वारा कराए जा रहे कछपुरा क्षेत्र में सीवेज कार्य की समीक्षा की तथा नाराजगी व्यक्त की, मंडलायुक्त महोदया द्वारा जिलाधिकारी को समस्त शहर में एडीए, जल निगम, पीडब्लूडी, नगर निगम द्वारा खोदी गई सड़कों तथा रीस्टोर की स्थिति की सर्वे कराने तथा गुणवत्ताहीन कार्यों को संपादित कराने वालों की जिम्मेदारी तय करने व दोषियों के विरुद्ध एफआईआर कराने के कड़े निर्देश दिए।
बैठक में गाइड व्यवस्था की समीक्षा की गई।
बैठक में टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा ताज खेमा, शिल्पग्राम तथा सदर बाजार में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में नाइट बाजार तथा कल्चरल एक्टिविटी प्रारंभ करने हेतु प्रेजेंटेशन दिया उक्त हेतु दस दिन में कार्य योजना बना कर देने के निर्देश दिए गए।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026