जनकपुरी आगरा

जनकपुरी का जनक महल बनेगा अयोध्या का राम मंदिर, योगी आदित्यनाथ आएंगे, 101 कन्याओं का विवाह कराएंगे, 8-14 अक्टूबर तक कार्यक्रम, पढ़ें नए पदाधिकारियों के नाम, देखें वीडियो

REGIONAL

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Live Story Time

 Agra, Uttar Pradesh, India. इस बार जनकपुरी संजय प्लेस में सजेगी। जनकमहल पुलिस चौकी के पीछे सजेगा, जहां शराब की दुकानें भी हैं। जनक महल अयोध्या के राम मंदिर की तरह बनेगा। जनकपुरी को भव्य और दिव्य बनाने के लिए भारी उत्साह है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियां आ रही हैं। 101 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।

नए पदाधिकारियों का स्वागत

यह जानकारी जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने संजय प्लेस में एक रेस्तरां में आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई। इस दौरान जनकपुरी महोत्सव कार्यकारिणी में शामिल नए पदाधिकारियों का गुलाब की माला पहनाकर स्वागत किया। महामंत्री हीरेन अग्रवाल स्वागत के लिए दौड़-दौड़कर माला लाते देखे गए।

8-14 अक्टूबर तक के कार्यक्रम

संजय प्लेस में सजने जा रही जनकपुरी का महोत्सव 7 दिन का होगा। यह महोत्सव आठ अक्टूबर, 2023 से शुरू होकर 14 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा।  8 अक्टूबर को जनकपुरी में गणेशजी की शोभायात्रा निकाली जायेगी। 9 अक्टूबर को राजा जनक पीएल शर्मा की जनकपुरीवासियों को निमंत्रण की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 10 अक्टूबर को सीताजी का डोला निकलेगा, वे जनकपुरी भ्रमण करते हुए गौरा पूजन को जाएंगी। 11 अक्टूबर को सुबह राम बारात की अगवानी होगी और रात में सभी स्वरूप जनकमहल पर विराजमान होंगे। 12 अक्टूबर को भी जनकमहल पर सभी स्वरूप दर्शन देंगे। 13 अक्टूबर को जनकमहल से सीताजी की विदाई की रस्म पूरी होगी। 14 अक्टूबर को जनक महल पर ही महोत्सव के सहयोगियों का सम्मान होगा।

एचआईजी फ्लैट्स में गौरा पूजन, नारायण टावर में फेरे

10 अक्टूबर को सीताजी जनकपुरी भ्रमण के बाद संजय प्लेस के सामने एच आई जी फ्लैट्स कालोनी में बने मंदिर में गौरा पूजन करने जायेंगी। 11 अक्टूबर की दोपहर राम-सीता विवाह के प्रतीक स्वरूप तुलसी और शालिग्राम के फेरे की रस्म संजय प्लेस पुलिस चौकी के नजदीक नारायण टावर के मंदिर में पूरी की जायेगी।

पूरे शहर में निकलेगी आमंत्रण यात्रा

महोत्सव शुरू होने से दो या तीन पूर्व पूरे शहर के प्रमुख मार्गों पर आमंत्रण यात्रा भी निकाली जाएगी और शहरवासियों को महोत्सव के लिए आमंत्रित किया जायेगा। जनकपुरी में चार सिंह द्वार बनाए जायेंगे, इसके अलावा दर्जनों स्वागत द्वार भी होंगे।

अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने क्या बताया

अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का धन्यवाद है कि उन्होंने संजय प्लेस को मिथिलानगरी बनाए जाने लायक समझा। श्रीराम के चरणों में तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जनक महल स्थल पर लाइसेंसधारी (शराब की दुकानें) हटवाने के लिए हवन- पूजन कर प्रभु से प्रार्थना की जायेगी। विकास कार्यों के लिए मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी आई थीं। उन्होंने कहा कि जो भी विकास कार्य हो, वह 10 साल तक बना रहे। मैंने इतना उत्साह किसी अन्य जनकपुरी में नहीं देखा है। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी के पीछे जनक महल बनेगा। यहां 800 लोग बैठ सकते हैं। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि संजय प्लेस 5 दिन के लिए बंद नहीं होगा। पार्किंग एरिया में स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनकपुरी में बहुत बड़े लोग आ रहे हैं। अभी नाम फाइनल नहीं हैं।

101 कन्याओं का विवाह होगा

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव में संजय प्लेस नए कलेवर और रंग रूप में नजर आएगा। जनकपुरी इस बार नए रूप में दिखेगी। इतना भव्य आयोजन आगरा के लोग पहली बार देखेंगे। विकास कार्य समय पर होंगे। 101 कन्याओं का विवाह कराकर हम सामाजिक उत्तरदायित्व पूर्ण करेंगे।

नारद मुनि की तरह काम करे मीडियाः पीएल शर्मा

जनकपुरी में राजा जनक बने पीएल शर्मा ने बताया कि मीडिया का कार्य महान है। अपेक्षा कि आप सब नारद मुनि की तरह अच्छा कार्य जनकपुरी में करें। हमारे साथी उत्साह के साथ कार्य करते रहें। मैं 1994 में सजी जनकपुरी में भी था। तब से इस बार अधिक उत्साह है।

भव्य एवं दिव्य बनेगा मंच

समिति के उपाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि मंच को भव्य एवं दिव्य बनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है। सजावट, सफाई, यातायात, साज-सज्जा आदि पर भरपूर काम किया जा रहा है। सभी कार्य समय सीमा में पूरे कर लिए जाएंगे।

संजय प्लेस के लोग उत्साहित

वरिष्ठ महामंत्री अनिल वर्मा ने कहा कि मुख्य रूप से 3 दिवसीय कार्यक्रमों को कुछ दिन में ही मूर्त रूप दे दिया जाएगा। कलाकरों एवं संबंधित ग्रुप आदि की जानकारी जल्द ही सबके सामने होगी। कुछ बड़े और प्रसिद्ध कलाकारों को बाहर से लाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। जनकपुरी से संजय प्लेस के व्यवसायियों का व्यवसाय बढ़ेगा। संजय प्लेस के लोग राम बारात का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।

निष्ठा के साथ श्रीराम के कार्य में आहुति देंगे

महामंत्री हीरेन अग्रवाल ने कहा कि नए पदाधिकारियों को सबकी सहमति से चुन लिया गया है। सभी नए पुराने जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी निष्ठा के साथ प्रभु श्री राम के इस आयोजन में अपनी अपनी आहुति देंगे। इस अवसर पर समिति ने चुने गए पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।

हरियाणा और पंजाब से लोग जनकपुरी देखने आएंगे

संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और जनकपुरी के उपाध्यक्ष केएन अग्निहोत्री ने बताया कि जनकपुरी में योगी आदित्यनाथ आएंगे। संजय प्लेस में जनकपुरी सबकी सहमति से सजाई जा रही है, भले ही पान की दुकानवाला हो या होटल वाला हो। भले ही पांच दिन दुकान बंद करनी पड़े, सहयोग देने का वादा किया है। हमने हर दुकानदार से बात की है, सब खुश हैं। अगर मीडिया मदद करेगा तो हरियाणा और पंजाब से लोग जनकपुरी देखने आएंगे।

ये हैं नए पदाधिकारी

संरक्षक मंडल। श्री पी के अरोरा,श्री जी पी अग्रवाल,श्री अजय अग्रवाल को शामिल किया गया है।

स्वागताध्यक्ष ब्रजमोहन तापड़िया बनाये गये हैं।

उपाध्यक्षः रंजीत सामा, केएन अग्निहोत्री, विनय मित्तल, अनिल रावत, आर एस सेंगर एडवोकेट, आर एम सिंघल, जितेंद्र गर्ग, सत्यपाल अरोरा, अम्बा प्रसाद गर्ग, आलोक अग्रवाल, तपन अग्रवाल, रोहित चतुर्वेदी और नवीन अरोरा को उपाध्यक्ष बनाया गया।

मंत्रीः अशोक जैन,विभु सिंघल, नितिन जौहरी, हरिओम, मुकेश अग्रवाल,चंद्रवीर सिंह फ़ौजदार, राकेश मेहरा संजय अग्रवाल, मनोज जैन को मंत्री पद सौंपा गया है।

उपाध्यक्ष गजेन्द्र शर्मा को मीडिया प्रभारी और अनिल रावत को सह मीडिया प्रभारी का दायित्व भी दिया गया है।

Dr. Bhanu Pratap Singh