फतेहपुरसीकरी। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आज फतेहपुरसीकरी में कोरई टोल प्लाजा के समीप स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने हजरत शेख सलीम चिश्ती मजार पर जाकर चादरपोशी की।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर देश भर में विविध कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में मंडल के पहले अटल आवासीय विद्यालय, जहां केवल मजदूरों के बच्चों को प्रवेश देकर आवासीय सुविधा दी गई है, का निरीक्षण करने मंडलायुक्त पहुंचीं। यहां उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट देखे। मैथ लैब साइंस लैब को भी देखा।
इस आवासीय विद्यालय में 300 बच्चे अध्यनरत हैं। मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी ने बच्चों के प्रोजेक्ट देखकर उनसे बातचीत भी की। छात्र-छात्राओं सीख दी कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत से पढ़ाई करें।
स्कूल के निरीक्षण के उपरांत मंडलायुक्त अपने पुत्र के साथ हजरत शेख सलीम चिश्ती की मजार पर पहुंचीं और चादरपोशी की। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार जायसवाल, पालिका अध्यक्ष शबनम बेगम, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, राजस्व निरीक्षक संजय गुप्ता लेखपाल सरदार सिंह के साथ आगरा गेट के समीप सरकारी जमीन को देखा जहां पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्णय हुआ है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026