Live story time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. सिकंदरा क्षेत्र में क्रॉस रॉड मॉल के सामने बेसकीमती ज़मीन पर भूमाफियों की नज़र पड़ गई है।भूमाफियों द्वारा उक्त ज़मीन के तहसील अभिलेखों में भूमाफिया अवधेश कुमार द्वारा छेड़छाड़ कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने परिवारजनों अजय कुमार एवं अन्य बारह बैनामे कर दिए गए।
जबकि जिस बैनामे के आधार पर पावर ऑफ़ आर्टनी अवधेश कुमार ने करायी उस बैनामे के ख़िलाफ़ सब रजिस्टार सदर प्रथम नीतू गोला जी द्वारा दिनांक 14/07/2022 को शाहगंज थाने में अपराध संख्या 368/22 मूल अभिलेखों में छेड़छाड़ की धाराओ में सुशील गोयल के ख़िलाफ़ मुक़दमा पंजीकृत कराया गया था।उक्त मुकदमे में शाहगंज पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय में उक्त बैनामे को फर्जी पाते हुए सुशील गोयल के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया गया।
जब प्रशासन ने अपनी जाँच रिपोर्ट में सुशील गोयल के बैनामे को फर्जी पा माननीय न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया तो उसके द्वारा की गई उक्त ज़मीन की पॉवर ओफ़ अटॉर्नी एवं उस आधार पर किए 12 बैनामे भी निराधार है।
उसके उपरांत भी भूमाफिया अवधेश कुमार व अजय कुमार व 12 अन्य साथियों द्वारा प्रशासन को गुमराह कर ज़मीन के मूल मालिकों के ख़िलाफ़ मुक़दमा पंजीकृत करा उनकों ज़मीन से बेक़दख़ल करने का प्रयास किया जा रहा है।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026