आगरा मेट्रो का काम तेजी के साथ चल रहा है। प्रायरिटी कॉरिडोर का काम लगभग पूरा हो गया है। इस प्रायरिटी कॉरिडोर के तीन स्टेशन जो भूमिगत है उनमें अप एंड डाउन दोनों ओर रेलवे ट्रैक बिछने के बाद ट्रायल जारी है। इस बीच जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने ताजमहल वेस्ट गेट, पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन और भूमिगत मेट्रो ट्रैक का निरीक्षण किया।
आपकों बताते चले कि आगरा मेट्रो भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार प्रायरिटी कॉरिडोर को पूरा करके मेट्रो का संचालन कर शहर को तोहफा देने में जुटी हुई है। इस बीच मेट्रो के कार्य प्रगति का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी पहुँच गए। उन्होंने ताजमहल वेस्ट गेट, पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन और भूमिगत मेट्रो ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो अधिकारी से मेट्रो कार्य प्रगति की जानकारी ली और कार्य को समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश। इस दौरान नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल सहित मेट्रो के अधिकारी मौजूद रहे।
- शिवा शर्मा हत्याकांड: नागपुर से लखनऊ लाई गईं मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, बहन और ड्राइवर; आज कोर्ट में होगी पेशी - October 22, 2026
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026