आगरा: आगामी महाशिवरात्रि पर्व को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री अरविंद मलप्पा बंगारी ने आगरा के प्राचीन एवं ऐतिहासिक कैलाश मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
भक्तों की सुगमता सर्वोच्च प्राथमिकता
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर प्रबंधन और विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिवभक्तों को जलाभिषेक के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंदिर मार्ग पर समुचित प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता और सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष सजावट और स्वागत द्वार बनाने के लिए भी कहा गया।
शांतिपूर्ण आयोजन की अपील
डीएम ने अधिकारियों को सतर्क रहने और भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता योजना बनाने के निर्देश दिए ताकि महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने आमजन से उत्साह और अनुशासन के साथ इस पावन पर्व को मनाने की अपील की है। इस दौरान पुलिस और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026