आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज संयुक्त टीम ने जनपदभर में सघन कार्रवाई की। अभियान में राजस्व विभाग, खनन विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टास्क फोर्स शामिल रही।
जिले के प्रमुख मार्गों—ग्वालियर–आगरा रोड, सैंया टोल, दक्षिणी बाइपास, आगरा–भरतपुर मार्ग तथा आगरा–बाह मार्ग—पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ओवरलोड या बिना आईएसटीपी परमिट के परिवहन कर रहे 03 वाहनों को विभिन्न थानों/चौकियों में निरुद्ध (जब्त) किया गया। वहीं 06 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया।
अभियान के दौरान की गई कार्रवाई को प्रभावी बताते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर रोकथाम के लिए इसी प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।
खनन टास्क फोर्स को निर्देश दिए गए हैं कि जिले में ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखते हुए नियमित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026