आगरा: थाना सिकंदरा क्षेत्र के नशा मुक्ति केंद्र में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी युवक का शव अस्पताल में छोड़कर भाग निकले। परिवार वालों ने पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बजरंग नगर में आत्मविज्ञान नशा मुक्ति केंद्र में मथुरा थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाही निवासी 25 वर्षीय प्रशांत को विगत 22 मार्च को भर्ती किया गया था।
शनिवार की सुबह प्रशांत की मौत की सूचना घरवालों को मिली। नशा मुक्ति केंद्र का संचालक राजेंद्र शव को प्रभा अस्पताल में छोड़ कर फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि प्रशांत तीन बहनों में इकलौता भाई थी। उसके पिता विजय पाल की वर्ष 2014 में मौत हो चुकी है।
- संभल में अनोखी अंतिम यात्रा: 15 किलोमीटर लंबी शव यात्रा में सबसे आगे चले पालतू हाथी ‘मोहन’ और ‘परमा’, वीडियो हुआ वायरल - October 8, 2026
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026
- भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ: हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर दिखा स्वदेशी और अत्याधुनिक सैन्य शक्ति का दम, राफेल और प्रचंड ने भरी उड़ान - October 8, 2026