आगरा। एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा के निर्देशन में थाना एकता पुलिस ने शनिवार को धांधूपुरा क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया, जबकि उनके कब्जे से दो लड़कियों को मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई लड़कियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
सूत्रों के अनुसार, एसीपी सैंया को फ्रीडम एनजीओ प्रयागराज के माध्यम से नगला डीम, धांधुपुरा स्थित दि ताज पेइंग गेस्ट हाउस में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होते ही एसीपी सुकन्या शर्मा, एकता थाना प्रभारी हंसराज भदौरिया के साथ टीम लेकर मौके पर पहुंचीं और गेस्ट हाउस की तलाशी कराई।
तलाशी के दौरान पुलिस ने 101 नंबर कमरे से देह व्यापार में शामिल युवक अनिल कुमार को एक महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में अनिल कुमार ने खुलासा किया कि उसने करीब तीन माह पहले 30 हजार रुपये प्रतिमाह पर एक कमरा किराए पर लिया था, जिसका उपयोग वह देह व्यापार के लिए कर रहा था। आरोपी महिला युवती बहला-फुसलाकर लड़कियों को लाती थी।
पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- अयोध्या: दिनभर हाउस अरेस्ट के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किए रामलला के दर्शन, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप - July 1, 2026
- Agra News: कुकथला में पनीर फैक्ट्री पर FSDA का छापा, 50 किलो मिलावटी पनीर और 150 लीटर दूध मौके पर नष्ट - June 30, 2026
- Agra News: कैलाश मोड़ पर बनेगा भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम, मंदिर निर्माण समिति ने बदली परियोजना की जगह - June 30, 2026