आगरा:- बच्चो के आपसी विवाद में दो पक्षो में जमकर पथराव हो गया। पथराव से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। दोनों पक्षो के लोगो को चोटें आई हैं। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना एत्माद्दौला के कछपुरा निवासी संतोष के बच्चो का पड़ोस में रहने वाले नरेश के बच्चो से गाली गलौज फिर आपस मे मारपीट हो गई। मारपीट की शिकायत करने संतोष जब नरेश के घर गए तो उसके परिजनों ने पथराव कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षो की तरफ से पथराव शुरू हो गया। घटना से क्षेत्र में एक दम भगदड़ मच गई। पथराव में दोनों ही पक्षो के लोगो को चोटें आई हैं। पथराव की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षो के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना एत्माद्दौला प्रभारी ने बताया कि बच्चो का आपसी झगड़ा था जिसमे पथराव हो गया। घायलों को मेडीकल के लिए भेजा जा रहा है।
एक घंटे तक बहता रहा खून, पुलिस ने नही ली सुध
पथराव में संतोष के सिर पर पत्थर लगने से काफी खून बहने लगा। घायल संतोष थाना परिसर में एक घंटे तक उसी अवस्था मे पड़ा रहा मगर पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए नही भेजा। अन्य घायलों और संतोष को एक घंटे बाद मल्लम पट्टी करवाने के लिए भेजा गया।
रिपोर्टर- लवी किशोर
- आगरा कैंट मारपीट मामला: पीड़ित अधिकारी की पत्नी की आत्मदाह की चेतावनी, बहन का रेल ट्रैक पर हंगामा - July 15, 2026
- रेलवे में ‘आरपीएफ बनाम कर्मचारी’ का महासंग्राम: डीएसएस से मारपीट के विरोध में 30 शहरों में सड़क पर उतरे रेलकर्मी, सख्त कार्रवाई की मांग - July 14, 2026
- आगरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: गेस्ट हाउस में पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप - July 14, 2026