आगरा। मदिया कटरा में मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा आयोजित मां महिषासुर मर्दिनी के नवरात्रि उत्सव में छप्पन भाेग से दरबार को सजाया गया। आयोजन के विशाल पंडाल में महाआरती में मैया भगवती की आरती एवं पूजा अर्चना का शुभारम्भ केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया। आयोजकों ने माता के दरबार में उनका लाल चुनरिया उड़ाकर स्वागत किया।
माता के दिव्य दर्शन करने के लिए डॉ पार्थसारथी शर्मा, लोकसभा में सुरक्षा अधिकारी अजय जैन, पार्षद गौरव शर्मा, नवीन गौतम, पार्षद निरंजन सिंह, संजय शर्मा, निर्मल जैन भी पहुंचे। संरक्षक रजनी अग्रवाल, आयोजक पप्पू कुशवाह फूल वालों ने अतिथियों का स्वागत किया।
संचालन राखी अग्रवाल, सुनील जैन, अभिषेक राजावत ने किया। इस अवसर पर मुकेश कुशवाहा, मनीष कुशवाह, आकाश कुशवाह, सत्यप्रकाश जैसवाल, सत्य अग्रवाल आदि ने व्यवस्था संभाली।
- साहित्यिक समागम: नागरी प्रचारिणी सभा में जुटीं हिंदी की दिग्गज हस्तियां, कहानी और आलोचना की हुई जुगलबंदी - March 15, 2026
- आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर फिल्मी अंदाज में शराब की तस्करी: ट्रक के भीतर बने गुप्त केबिन से 600 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार - March 15, 2026
- Agra News: इंस्टाग्राम पर पीछा करने के बाद छात्रा की फोटो की वायरल, आरोपी परिवार पर केस दर्ज - March 15, 2026