आगरा: यहां पुलिस की एसओजी टीम में वर्ष 2020 में तैनात रहे चर्चित दरोगा महेश कुमार पाठक पर कमला नगर थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा सतर्कता विभाग के इंस्पेक्टर राज किशोर यादव ने दर्ज कराया है।
जांच के समय आरोपी मुख्य आरक्षी था, वर्तमान में इटावा के पछाय गांव थाने में दरोगा के पद पर हैं। सतर्कता विभाग की खुली जांच में उसे आय से अधिक संपत्ति रखने का दोषी पाया गया।
दर्ज मुकदमे के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक लोक शिकायत ने 31 अक्टूबर, 2020 को मुख्य आरक्षी महेश कुमार पाठक की आय से अधिक संपत्ति की जांच के निर्देश दिए थे। जांच विजिलेंस आगरा द्वारा की गई है। वर्तमान में पदोन्नति होने पर महेश कुमार पाठक दरोगा बन चुका है।
इंस्पेक्टर राज किशोर यादव की जांच में पाया गया कि महेश पाठक ने अपने विभिन्न आमदनी के स्रोतों से 66.91 लाख रुपये की आमदनी की। इस कमाई के बाद उनके द्वारा 2.54 करोड़ रुपये खर्च किए गए।उन्होंने अपनी आय से 1.87 करोड़ रुपये अधिक खर्च किये।
यहां एसओजी में दराेगा महेश कुमार पाठक ने लंबे समय तक काम किया। कई बड़ी और सनसनीखेज घटनाओं के खुलासे में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। तबादले के बाद भी गलत कार्य करने वाले लोगों के संपर्क में रहने का आरोप लगा था। तत्कालीन एसएसपी ने उसकी संपत्ति की जांच के लिए सतर्कता विभाग को लिखा था।
सटोरियों से संबंध:
महेश कुमार पाठक पर आगरा एसओजी में लंबे समय तक तैनात रहने के दौरान क्रिकेट सट्टे के बुकियों से नजदीकी के आरोप भी लगे थे। आगरा में स्थानांतरण के बाद भी उनके बुकियों के साथ संबंधों की बातें सामने आई थीं। इसी वजह से उनकी शिकायत हुई थी। आगरा में तैनात ना होने के बावजूद तत्कालीन एसएसपी ने उनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच के लिए लिखा था।
- इस्तीफे के बाद नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने डीएम पर लगाया बंधक बनाने का आरोप, बोले- ‘मुझे रातभर कैद रखने की थी साजिश’ - January 26, 2026
- ’राष्ट्रधर्मस्य रक्षणार्थं युद्धम्’: भगवद गीता के मंत्र और स्वदेशी तोपों की सलामी के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस - January 26, 2026
- भारत का ‘आयरन मैन’ अवतार: 77वें गणतंत्र दिवस पर रोबोटिक डॉग ‘निग्रहा’ और ‘स्वार्म ड्रोन’ ने दुनिया को चौंकाया - January 26, 2026