आगरा: ताजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और एक वांछित चेन स्नैचर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश विक्की कुशवाहा उर्फ भीकम गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 28 मई को फरीदाबाद के एक पर्यटक के साथ हुई चेन स्नैचिंग की घटना में शामिल बदमाश ताजगंज इलाके में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए ताजगंज थाना और पर्यटन पुलिस की संयुक्त टीम ने घड़ी देवरी के पास चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान जब बाइक सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश विक्की कुशवाहा उर्फ भीकम के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, लूटी हुई चेन, कुछ नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। बदमाश विक्की कुशवाहा उर्फ भीकम के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026