आगरा। थाना मनसुखपुरा के गढ़कापुरा गांव में आज उस समय चीख-पुकार मच गई जब विद्युत हाई टेंशन लाइन की चपेट में आई एक यात्री बस में करंट लगने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिस बस में करंट फैला, वह श्रद्धालुओं को प्रयागराज महाकुंभ ले जा रही थी। चार लोग झुलसे हैं जबकि कुछ को भगदड़ में चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गढ़कापुरा के लोग एक बस से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। करीब 40 यात्री बस में सवार हो चुके थे। सभी श्रद्धालुओं के बैठने के ड्राइवर रामू ने बस को स्टार्ट किया। आगे बढ़ने से पहले थोड़ा बैक किया तो बस ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन को छू गई। इससे बस में करंट फैल गया। ड्राइवर रामू को सबसे तेज करंट लगा। इसके अलावा तीन दो अन्य लोगों को करंट लगा। जिन्हें करंट लगा उनकी चीख निकल पड़ी। जो लोग सीटों पर बैठे हुए थे, उन्हें करंट नहीं लगा।
करंट लगने वाले लोगों की चीख सुनकर दो महिलाएं हड़बड़ा कर बस से बाहर की ओर भागीं, जिससे उन्हें भी चोट लग गई।
जो लोग बस से महाकुंभ के लिए रवाना हो रहे थे, उनके परिजन भी बस के पास आए हुए थे। सभी समझ गए कि बस में करंट फैल गया है। किसी प्रकार बस को विद्युत लाइन से दूर कर करंट लगने से झुलसे चार लोगों को तत्काल सीएचसी पिनाहट लाया गया।
बस का ड्राइवर रामू बुरी तरह झुलसा है। चारों लोगों को आगरा के लिए रैफर कर दिया गया है। इस हादसे के बाद श्रद्धालुओं की महाकुंभ की यात्रा भी रद्द हो गई। बस में सवार जो लोग करंट से बचे रहे, वे बार-बार भगवान को याद कर रहे थे।
सीएचसी पिनाहट पर ले जाए गए चारों लोगों की उनके परिवारीजनों द्वारा हाथों और पैरों के तलवों पर मालिश की जा रही थी। एक महिला तो बेहोशी की हालत में थी।
- आगरा में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, क्रेटों के नीचे कट्टों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने कैंटर से पकड़ा 51 लाख का 101 किलो गांजा - August 22, 2026
- एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम ने परखीं व्यवस्थाएं: कल आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा ताजनगरी का पहला किडनी ट्रांसप्लांट - August 21, 2026
- आगरा में ज्वैलर्स ठगी का सनसनीखेज खुलासा: पुराने आभूषण खरीदने के बहाने सोने के कंगन लेकर भागे तीन शातिर गिरफ्तार - August 21, 2026