आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिमपुरी चौराहे के पास स्थित एक बेकरी में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों के साथ उठे जहरीले धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। यह बेकरी पुलिस चौकी के बिल्कुल समीप स्थित है, जिससे तत्काल सूचना पुलिस तक पहुंच गई।
स्थानीय लोगों ने बेकरी मालिक विवेक को सुबह करीब आठ बजे आग की जानकारी दी। शुरुआती प्रयास में पड़ोसियों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी। इसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
हालांकि आग लगने के कारणों और बेकरी को हुए नुकसान की सटीक जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। पुलिस और फायर विभाग द्वारा जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। चूंकि घटना के समय बेकरी बंद थी, इसलिए आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026