चांदी के व्यापार में सेंध लगा रहे नकली प्रोडक्ट
• नकली प्रोडक्ट बनाने वाले शहरों के नामों का किया खुलासा
• एकजुट होकर काम करें व्यापारी
आगरा। आगरा के नामी गिरामी चांदी के प्रोडक्ट की साख पर नकली माल सेंध लगा रहा है। 3 फरवरी को जैन पायल प्रोडक्ट्स के 45 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट्स (पायल, ब्रेसलेट, चेन) दिल्ली चांदनी चौंक कूचा महाजनी मार्केट में छापेमारी के दौरान पकड़े गए। कोर्ट के आदेश पर बरामद नकली प्रोडक्ट्स को नियुक्त किए गए दो मजिस्ट्रेट द्वारा सीज कर ज्वैलर्स के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर दिया गया। लगभग 3 माह पूर्व मेरठ में भी जैन पायल के नकली प्रोडक्ट्स पकड़े गए थे। जिसमें कम्पनी के नाम में मामूली फेरबदल कर कम गुणवत्ता के प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे थे। अन्य बड़े बड़े ब्रांडो के नाम से भी नकली माल बाजार में चल रहा है।
यह जानकारी जैन पायल के निदेशक निर्मल जैन, वीरेन्द्र जैन ने संजय प्लेस स्थित प्रेस वार्ता में देते हुए बताया कि ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, अमृतसर, लुधियाना, मथुरा, गाजियाबाद, बैंगलोर, चेन्नई सहित आगरा में भी बड़ी कम्पनियों के नाम का दुरुपयोग कर नकली माल बाजार में उतारा जा रहा है। इससे अच्छा काम करने वाली कम्पनियों की साख खराब होने के साथ ग्राहकों को भी नुकसान झेलना पड़ता है। जैन पायल के नाम से जोधपुर में भी नकली माल बनने की शिकायत मिली है।
दिल्ली के चांदनी चौक कुचा महाजनी मार्केट में नकली माल बनने की सूचना मिलने पर जैन पायल द्वारा कोर्ट के आदेश पर छापेमारी कराई। अब नकली माल बनाने वालों के खिलाफ मुकद्मा पंजीकृत कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बताया कि भारत में आगरा चांदी के उत्पाद मैन्यूफैक्चरिंग की सबसे बड़ी मंडी है। यहां के अन्य कम्पनियों के प्रोडक्ट भी अन्य शहरों में नकली बन रहे हैं। जोधपुर में भी जैन पायल के नाम से बन रहे नकली प्रोडक्ट की शिकायत की थी।
इस अवसर पर रजत जैन, विभोर जैन, रौनक जैन, प्रिंस गुप्ता उपस्थित थे।
आमजन व व्यापारियों के लिए ये टिप्स दिए
ऽ लोगो पर विशेष ध्यान दें।
ऽ बिना बिल के न खरीदें। बिल पर गुणवक्ता अवश्य लिखी होनी चाहिए।
ऽ सिटी एसपी या कोर्ट के माध्यम से कार्यवाही कराई जा सकती है।
ऽ अपने प्रोडक्ट का कॉपीराइट व ट्रेडमार्क अवश्य कराएं। ताकि अन्य कोई आपके नाम का दुरुपयोग न कर सके।
ऽ सभी व्यापारियों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026