आगरा: आगरा के ख्याली की मढैया गांव में खेत की सिंचाई को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में करीब 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला खेत की सिंचाई से जुड़ा है। गांव के वेद कुमार का एक ट्यूबवेल है जिससे वेद कुमार और राजेंद्र नाम के व्यक्ति के परिवार अपने खेतों की सिंचाई करते थे। राजेंद्र पक्ष द्वारा बिल का भुगतान न करने के कारण वेद कुमार ने सिंचाई बंद कर दी थी।
इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। आज सुबह वेद कुमार के पिता बिजली का बिल भरने के लिए घर से निकले तो राजेंद्र पक्ष के लोगों ने उनसे मारपीट की और उनसे नकदी भी लूट ली।
इसके बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष छिड़ गया। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ-साथ कुल्हाड़ी का भी इस्तेमाल किया गया। इस घटना में वेद कुमार, उनके पिता, चाचा, चाची और बहन समेत आठ लोग घायल हुए। वहीं राजेंद्र पक्ष से राजेंद्र, विश्वनाथ, रामवीर और देशराज भी घायल हुए हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026