आगरा: थाना हरीपर्वत पुलिस ने सोमवार को राहगीरों के साथ धोखेबाजी और टप्पेबाजी करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से भारी मात्रा सामान भी बरामद किया गया गया है। पुलिस इनको पकड़ने के लिए काफी दिनों से सक्रिय थी। डीसीपी सूरज राय ने मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह के सदस्य लोगों को गुमराह कर उनका बेशकीमती सामान पार कर देते थे।
ये लोग आईएसबीटी या व्यस्त मार्गों पर सक्रिय रहते थे। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 2,05000 रुपये नगद, चार मोबाइल फ़ोन, आठ सिम, दो सफेद धातु के सिक्के, तीन दाने की लड़ियां, पीली धातु व अन्य सामान बरामद किया है।
डीसीपी सिटी सूरज राय के निर्देशन में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर आलोक कुमार, एसआई योगेश कुमार, एसआई हरेंद्र सिंह, एसआई दीपक कुमार व अन्य शामिल थे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: दीपावली से पहले वेतन, बोनस और एरियर भुगतान की मांग, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन - October 14, 2026
- …दूसरे की बरात में कब तक सहबाला बनेंगे? दिल्ली के विरोध प्रदर्शन से अखिलेश की वायरल तस्वीर पर ओपी राजभर का तंज - October 14, 2026
- 2014 का चर्चित पशुपालन विभाग भर्ती घोटाला: ईओडब्ल्यू ने गोमती नगर से रिटायर्ड आईएएस योगेश कुमार को किया गिरफ्तार - October 14, 2026