आगरा। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देशों के बावजूद सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर सीएसएफआई और एक एसएफआई को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सहायक नगर आयुक्त ने तीन दिन में नोटिस का जबाव न देने पर एक दिन का वेतन काटने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
नगर आयुक्त ने विगत दिनों आईएसबीटी से खंदारी चौराहे तक सर्विस रोड के निरीक्षण में गंदगी मिलने पर संबंधित एसएफआई को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये थे। सोमवार को सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने इन क्षेत्रों का पुनः निरीक्षण किया तो पाया कि नालियों में गंदगी और सड़क पर कूड़ा कचरा जस की तस था।
इसे कार्य में लापरवाही और नगरायुक्त के आदेश का उल्लंघन मानते हुए सहायक नगर आयुक्त ने सीएसएफआई इकबाल और एसएफआई रोहित सिंह को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा है। नोटिस में याद दिलाया गया है कि स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होने को है और सफाई में इस तरह लापरवाही बरती जा रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026