आगरा: शहर की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा को उत्तर प्रदेश महापौर परिषद की महासचिव चुने जाने पर रविवार को भाजपा पार्षदों की ओर से उनका अभिनन्दन किया गया।
आवास विकास कालोनी स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने मेयर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आगरा के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के नेतृत्व में नगर निगम में भी विकास का कार्य तेजी से चल रहा है। महानगरों की दशा और दिशा बदल गई है। सुंदरीकरण के साथ हरियाली से भरपूर हमारा शहर नजर आ रहा है।
महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से मुझे यह पद मिला है। अब मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर भी करना है। पार्षदों और जनता के सहयोग से निश्चित रूप से हम आगरा को नंबर वन बनाएंगे।
इस मौके पर पार्षद दल की प्रकाश केसवानी शेर, अनुराग चतुर्वेदी, शरद चौहान, हेमंत प्रजापति, राकेश जैन, रवि माथुर, हेमलता चौहान, गौरव शर्मा, हरिओम गोयल, अमित दिवाकर मुरारी लाल गोयल, प्रवीना राजावत आदि मौजूद रहे।
- सड़क पर भिड़े आगरा नगर निगम के ‘योद्धा’: सफाई नायक और इंस्पेक्टर के बीच जमकर चले लात-घूंसे, नगर आयुक्त ने बिठाई जांच - March 14, 2026
- आगरा में दबंगई: पान मसाला लेने रुके युवक को पीटा, फिर कर दी फायरिंग; सिकंदरा में ‘जूडियो’ के पीछे मची दहशत - March 14, 2026
- आगरा में संपत्ति की बलि चढ़ा ‘बड़ा भाई’: सगे छोटे भाई ने पीट-पीटकर की हत्या, हिस्से के विवाद में लहूलुहान हुआ रिश्ता - March 14, 2026