आगरा। बरौली अहीर क्षेत्र में जमीन कब्जाने और दस्तावेजों की जालसाजी से जुड़े एक बड़े मामले का एसआईटी ने खुलासा किया है। पीड़िता कविता देवी की शिकायत पर हुई जांच में धोखाधड़ी, साजिश और दस्तावेज चोरी के आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना शाहगंज में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसआईटी को दी जानकारी में कविता देवी ने बताया कि उनकी जमीन पर कब्जे की साजिश लंबे समय से रची जा रही थी। उन्होंने मुख्य आरोपी के रूप में ऋषि दुबे का नाम लिया, साथ ही खेमचंद, दयालू, जीतू तोमर, भूरी सिंह, छविराम और अरब सिंह पर भी फर्जी रजिस्ट्री कराने और जमीन हड़पने की योजना में शामिल होने का आरोप लगाया है।
महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी की पुष्टि
जांच में यह बात सामने आई कि पीड़िता की वसीयत, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम, मोबाइल सिम सहित कई मूल दस्तावेज गायब किए गए। एसआईटी के मुताबिक, इन दस्तावेजों का उपयोग जमीन और बैंक खाते पर नियंत्रण पाने के लिए किया गया।
बैंक खाते से 12 लाख रुपये गायब, मैनेजर पर आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनके सेंट्रल बैंक खाते से 12 लाख रुपये बिना अनुमति निकाले गए। उन्होंने बैंक मैनेजर और कर्मचारियों पर मिलीभगत का शक जताते हुए बताया कि बिना KYC सत्यापन इतनी बड़ी रकम निकालना संभव नहीं है।
पीड़िता ने जताया जान का खतरा
कविता देवी ने बताया कि आरोपी लगातार दबाव बना रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने सभी आरोपी व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी, फर्जी रजिस्ट्री और अवैध दस्तावेजों की गहन जांच तथा बैंक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
एसआईटी ने पूरा मामला संकलित कर रिपोर्ट थाने को भेज दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी, साजिश और दस्तावेज चोरी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- ‘नौकरी’ कभी भी भाजपा के एजेंडे में थी ही नहीं…एलोपैथिक फार्मेसिस्ट अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद बोले सपा प्रमुख - September 16, 2026
- 2027 की सियासी तैयारियों में जुटी बीजेपी, राजनीतिक गलियारों में उठ रहा सवाल— क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा UCC? - September 16, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा की नई रणनीति: विश्वविद्यालयों और कैंपस में ‘छात्र नौजवान पड़ाव अभियान’ की शुरुआत, Gen Z युवाओं को साधने में जुटी छात्र सभा - September 16, 2026