मुख्य अतिथि होंगी उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह
आगरा: महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यरत सामाजिक संस्था ‘मन की उड़ान फाउंडेशन’ आगामी 31 जुलाई 2025 (गुरुवार) को अपना प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘बाज़ार लाइफस्टाइल एंड एग्ज़ीबिशन’ का आठवां संस्करण आयोजित करने जा रही है। यह भव्य आयोजन होटल लेमन ट्री, बायपास रोड, आगरा में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी उत्तर प्रदेश महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह, जो प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगी। यह एग्ज़ीबिशन प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।
महिला स्टार्टअप्स को समर्पित एक मंच
यह एग्ज़ीबिशन विशेष रूप से महिला स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करने हेतु आयोजित किया जा रहा है। देशभर से आई महिलाएं, जिन्होंने अपने आत्मबल और कौशल से छोटे स्तर पर अपने व्यवसाय की शुरुआत की, इस मंच पर अपने ब्रांड्स का प्रदर्शन करेंगी।
प्रदर्शनी में एपैरल्स, ज्वेलरी, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम्स और फैशन एसेसरीज़ जैसे आकर्षक उत्पाद उपलब्ध होंगे। यह आयोजन न केवल ख़रीदारी का अवसर होगा, बल्कि नारी शक्ति की उड़ान का उत्सव भी होगा।
‘मन की उड़ान’ की प्रेरक स्टॉल बनेगी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में संस्था की ओर से एक विशेष स्टॉल भी लगाई जाएगी, जहाँ ‘मन की उड़ान फाउंडेशन’ द्वारा प्रशिक्षित व सशक्त बनाई गई महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित (Handmade) उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी।
इन उत्पादों में स्थानीय कारीगरी, हस्तशिल्प वस्तुएं, कपड़े, सजावटी सामग्री, और दैनिक उपयोग की उपयोगी वस्तुएं शामिल होंगी।
संस्था की अध्यक्ष एवं संस्थापक एडवोकेट चंचल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया:
“हमारा उद्देश्य केवल एक एग्ज़ीबिशन आयोजित करना नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। जब हमारी संस्था की महिलाएं अपने बनाए हुए उत्पादों को ग्राहकों तक खुद पहुंचाएंगी, तो वह सिर्फ एक बिक्री नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की उड़ान होगी।”
सामाजिक बदलाव की दिशा में एक सार्थक प्रयास
‘मन की उड़ान फाउंडेशन’ विगत कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वावलंबन एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत है। संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से स्वतंत्र बनाना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
आयोजन का विवरण:
• तारीख: 31 जुलाई 2025 (गुरुवार)
• समय: सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक
• स्थान: होटल लेमन ट्री, बायपास रोड, आगरा
• मुख्य अतिथि: डॉ. बबिता सिंह (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला आयोग)
स्टॉल बुकिंग हेतु संपर्क करें:
98976 29957 | +91 88658 54771 | 99970 76885
-up18 News
- Agra News: वर्ल्ड कप विजेता दीप्ति शर्मा के घर पहुंचे मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, माता-पिता का किया सम्मान, गूंजे ढोल और हुई आतिशबाजी - November 3, 2025
- Agra News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया झूठ का पर्दाफाश, भाई पर हत्या का लगा आरोप निकला झूठा, हार्ट अटैक से हुई थी मौत - November 3, 2025
- जयपुर में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू डंपर ने 17 वाहनों को रौंदा, 13 की मौत — आगरा के एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल - November 3, 2025