आगरा। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के एसी ताबूत बेड़े में एक और ताबूत भावनात्मक श्रद्धांजलि के रूप में जुड़ गया है। दयालबाग निवासी श्रीमती कुमकुम गुप्ता ने अपनी बहन स्व. निर्मला गुप्ता की स्मृति में यह एसी ताबूत जनसेवा के उद्देश्य से दान किया। एमजी रोड स्थित बजाजा सेवा सदन पर ताबूत कमेटी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल को भेंट किया गया।
इस अवसर पर उनके पति अरविंद गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने नेत्रदान और देहदान के लिए संकल्प पत्र भरकर बजाजा कमेटी को सौंपा। महामंत्री राजीव अग्रवाल के अनुसार संकल्प पत्र एस.एन. मेडिकल कॉलेज में जमा करा दिया गया है।
मीडिया प्रभारी नंद किशोर गोयल के अनुसार यह 17वां एसी ताबूत है, जो जनसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करता है। इस दौरान उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, प्रभारी उत्कर्ष गर्ग, रामकुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे।
- यूपी चुनाव 2027: भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज; 124 विधायकों की रिपोर्ट पर चर्चा और नए चेहरों को लेकर उठी अटकलें - October 17, 2026
- एसआईआर पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भारत की कड़ी आपत्ति; विदेश मंत्रालय ने कहा— चुनावी प्रक्रियाओं में दखल किसी भी सूरत में मंजूर नहीं - October 17, 2026
- Agra News: किराए की गाड़ी से घूमकर रेकी और पशुओं की आवाज निकाल कर साथियों को देते थे संकेत; बंद मकानों में चोरी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार - October 17, 2026