शादी से इनकार पर किशोरी का गला काटा, लोगों ने पीटा

शादी से इनकार पर किशोरी का गला काटा, लोगों ने पीटा

PRESS RELEASE REGIONAL

Agra (Uttar Pradesh, India)। शादी से मना करने पर किशोरी का गला काट दिया। इस पर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस को सौंप दिया। किशोरी की हालत गंभीर है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शादी का दबाव बना रहा था

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की रहने वाली अल्पसंख्यक समुदाय किशोरी के पिता की दो महीने पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। वह भाई और मां के साथ रहती है। उसकी बस्ती का रहने वाला सौरभ सिकरवार एक साल से किशोरी पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। किशोरी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। आरोपित द्वारा परेशान करने पर इसकी शिकायत उसके परिवार के लोगों से भी कर दी। इस पर सौरभ ने एक सप्ताह पहले उसे जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने अपने भाई को सौरभ की धमकी के बारे में बताया। परिवार के लोग बदनामी के डर से पुलिस के पास शिकायत करने नहीं गए।

बुधवार को हुई घटना

पुलिस में शिकायत न करन पर सौरभ का साहस बढ़ गया। बुधवार को वह किशोरी के घर पहुंचा। चाकू से उसका गला काट दिया। किशोरी को मरा जानकर भाग गया। बस्ती के लोग किशोरी को लेकर सौरभ के घर पहुंच गए। वह घर में ही था। उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।  

1 thought on “शादी से इनकार पर किशोरी का गला काटा, लोगों ने पीटा

  1. Pingback: News: Breaking News, National news, Latest Bollywood News, Sports News, Business News and Political News | livestory time

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *