आगरा। ताजनगरी के ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर परिसर में आगामी 9 फरवरी 2026 (सोमवार) को एक विशाल ‘हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन होने जा रहा है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलने वाले इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में ‘पंच परिवर्तन’ की अलख जगाना है। इसमें पर्यावरण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, परिवार प्रबोधन और सामाजिक समरसता जैसे गंभीर विषयों पर जनमानस को जागरूक किया जाएगा।
आयोजन की रूपरेखा साझा करने के लिए शुक्रवार को बेलनगंज स्थित होटल एलिवेट में एक प्रेस वार्ता की गई। समिति के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि शनिवार, 7 फरवरी को दोपहर 2 बजे मंदिर परिसर से एक भव्य आमंत्रण यात्रा भी निकाली जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य गंगाधर पाठक मौजूद रहेंगे, जिन्हें अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास से भी जोड़ा जाता है। कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में श्री मनकामेश्वर मन्दिर के पीठाधीश्वर महंत योगेश पुरी, रूप नारायण (क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और श्रीमती रेनुका डंग (प्रांत समन्वयक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की उपस्थिति रहेगी।
महंत योगेश पुरी ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज को सकारात्मक दिशा देना है। पंच परिवर्तन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सुदृढ़ परिवार व्यवस्था, स्वदेशी जीवनशैली, नागरिक कर्तव्यों के पालन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं।
समिति अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी मंच है, जहां राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
अमर गुप्ता ने कहा कि हितार्थ आगरा चेरिटेबल ट्रस्ट समाजसेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय है। सम्मेलन के साथ रक्तदान शिविर और गौशाला प्रमुखों का सम्मान कार्यक्रम सेवा और संस्कार दोनों का संदेश देगा।
पार्षद राकेश जैन ने कहा कि ऐसे सम्मेलन समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
पार्षद रवि माथुर ने कहा कि नागरिक कर्तव्यों और सामाजिक समरसता पर संवाद आज समय की जरूरत है। इस तरह के आयोजन युवाओं को सही दिशा देने में मददगार साबित होंगे।
प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष पंकज जैन, सचिव नितिन बंसल, उपाध्यक्ष सोनू भाई, मनीष बंसल, एडवोकेट जोली भाई, अमर गुप्ता, नरेश धीरमलानी, नगर कार्यवाह पंकज कुमार एडवोकेट, राजकुमार खंडेलवाल, अंकित कुमार, इंजीनियर चिराग जैन, अमित बंसल, अभिषेक झा (भाग कार्यवाह), श्रीमती ज्योति बंसल, शिक्षिका प्राची चौरसिया, अर्चना, राकेश जैन (पार्षद) और रवि माथुर (पार्षद) समेत कई लोग मौजूद रहे।
आयोजन के दौरान हितार्थ आगरा चेरिटेबल ट्रस्ट परिवार के तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। साथ ही 11 गौशाला प्रमुखों का स्वागत और सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों में हितार्थ संस्था के अध्यक्ष अमर गुप्ता, उपाध्यक्ष रौनक गुप्ता, सचिव रवी वर्मा और कोषाध्यक्ष सुमित गुप्ता भी उपस्थित रहे।
- Agra News: श्री मनकामेश्वर मंदिर में 9 फरवरी को ‘विराट हिंदू सम्मेलन’, अयोध्या के आचार्य गंगाधर पाठक भरेंगे हुंकार - February 6, 2026
- UGC इक्विटी रेगुलेशंस 2026: बीएचयू के बाद काशी विद्यापीठ और प्रयागराज में छात्रों का हल्लाबोल, उठी बहाली की मांग - February 6, 2026
- UP Earthquake Alert: यूपी में सुबह-सुबह डोली धरती, लखनऊ समेत इन जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके - February 6, 2026