आगरा। गोस्वामी समाज सेवा समिति द्वारा संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत तहसील बाह इकाई का गठन किया गया। यह निर्णय दिनांक 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) को तहसील बाह में आयोजित बैठक में गोस्वामी समाज के गणमान्य बंधुओं की सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक में शिवदत्त गोस्वामी को तहसील बाह का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं शिव ओम गोस्वामी, सतीश गोस्वामी एवं नरेंद्र गोस्वामी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष एवं मंत्री पदों की भी घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक सुभाष गोस्वामी, अध्यक्ष आनंद गोस्वामी, उपाध्यक्ष भरत गोस्वामी, महामंत्री राजकुमार गोस्वामी, मीडिया प्रभारी पुष्पेन्द्र गोस्वामी, कार्यालय मंत्री राकेश गोस्वामी, सदस्य रमेश चंद गोस्वामी, प्रमोद गोस्वामी, तहसील अध्यक्ष फतेहाबाद राकेश गोस्वामी, तहसील अध्यक्ष खेरागढ़ सुरेश चंद गोस्वामी, विद्याराम गोस्वामी, रणवीर गोस्वामी, रामकुमार गोस्वामी सहित बटेश्वर क्षेत्र के गोस्वामी समाज के अनेक बंधु उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, समाजहित के कार्यों को गति देने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026