सोनम से आयशा बन गई थी इसी प्यार की खातिर, परिवार और समाज की भी परवाह नहीं की थी, पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराया केस
आगरा। बीस साल पहले सोनम जिस मोहम्मद आरिफ हमीद के प्यार में पड़कर आयशा बन गई थी, अब उसी आयशा को उसके शौहर ने तीन तलाक बोलकर सड़क पर ला खड़ा किया है। तीन बच्चों की मां आयशा उर्फ सोनम ने न्याय के लिए पुलिस से मदद मांगी है। घटना ढाई महीने पुरानी है। अब पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
आयशा की पहचान 20 साल पहले तक सोनम के रूप में थी। उसे कटरा इतवारी खां के मोहम्मद आरिफ हमीद से प्यार हुआ। परिवार और समाज के बंधन तोड़ सोनम ने आरिफ से निकाह करने के लिए धर्मांतरण कर इस्लाम अपना लिया। वह सोनम से आयशा बन गई।
आयशा ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद ही उसके प्रति पति के व्यवहार में बदलाव आ गया था। दहेज की मांग तो निकाह के बाद ही शुरू हो गई थी। आरिफ को जीवनसाथी बनाने का फैसला उसका अपना था, इसलिए वह सब कुछ सहकर भी यही कोशिश करती रही कि उसकी शादी बनी रहे। तीन बच्चों की खातिर भी वह चुप रहने को मजबूर थी।
नाई की मंडी थाने में दर्ज रिपोर्ट में आयशा ने कहा है कि पति उससे मारपीट भी करने लगा तो उसकी बर्दाश्त से बाहर हो गया, लेकिन फिर भी वह सहती रही। विगत अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में उसे पति ने बुरी तरह इसलिए पीटा क्योंकि वह अपने पिता की संपत्ति पति के नाम नहीं कराने को तैयार नहीं हुई। मारपीट के दौरान ही आरिफ ने तीन तलाक बोलकर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
आयशा सड़क पर आने के बाद अपने मायके पहुंची और आपबीती बताई। लगभग ढाई महीने बाद अब आकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026