आगरा: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशपाल सिंह लोधी की अदालत ने अभियुक्त कमल सिंह को अपनी ही बीवी की हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
सजा के समय भी हत्यारे कमल सिंह की तीन विवाहित बेटियों में से एक ने भी अपनी मां के हत्यारे अपने ही बाप से मिलना उचित नहीं समझा।
थाना अछनेरा क्षेत्र में मृतका सावित्री देवी के भाई प्रेमपाल सिंह ने 12 जून, 2019 को रिपोर्ट लिखाई कि उसके जीजा कमल सिंह ने उसकी बहन की हत्या लोहे का सब्बल मारकर कर दी है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सब्बल बरामद हुआ। ऐसे भी तथ्य प्रकाश में आये कि अवैध संबंधों के शक में होने वाले झगड़े के दौरान कमल सिंह ने अपनी बीवी को सब्बल मार दिया था जिससे उसकी मृत्यु मौके पर ही हो गई थी।
अभियुक्त कमल सिंह को अपनी पत्नी की हत्या का दोषी सिद्ध करने के लिए एडीजीसी दाण्डिक अनन्त कुमार सिंह चौहान ने पांच गवाहों को न्यायालय के सामने परीक्षित कराया और अपने तर्क रखे जिन्हें न्यायालय ने सही माना। मृतका के भाई प्रेमपाल सिंह और भतीजे सोनू की गवाही के साथ ही निरीक्षक शेर सिंह तथा निरीक्षक अजय कैशल की विवेचना में मिले तथ्य और थाना पैरोकार संजीव मिश्रा के प्रयास सहायक रहे।
- आगरा में दर्दनाक सड़क हादसे: सिकंदरा में रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत में 7 यात्री घायल, पिनाहट में दंपति और दो बच्चों को ट्रक ने मारी टक्कर - October 2, 2026
- आगरा में समाजवादी लोहिया वाहिनी का अनोखा विरोध प्रदर्शन: निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर किया अंतिम संस्कार - October 2, 2026
- आगरा में समाजवादी पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ शुरू: 8 अक्टूबर को निकाला जाएगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च - October 2, 2026