आगरा में 25 नवंबर को होगी ‘द्वितीय यूथ इंटर डिस्ट्रिक्ट डायमंड बॉल चैंपियनशिप’: श्यामों बरौली अहीर स्थित सेंट गोपाल पब्लिक स्कूल में जुटेंगे खिलाड़ी

PRESS RELEASE

आगरा: पारंपरिक और स्वदेशी खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आगरा के शमसाबाद रोड क्षेत्र में स्थित सेंट गोपाल पब्लिक स्कूल, श्यामों (बरौली अहीर) में आगामी 25 नवंबर 2026 को ‘द्वितीय यूथ इंटर डिस्ट्रिक्ट डायमंड बॉल चैंपियनशिप’ का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आने वाली युवा टीमें अपना दमखम दिखाएंगी और खेल भावना के साथ खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

मुख्य अतिथि और आयोजकों का संदेश

इस आयोजन में ‘बिल्ड फॉर सक्सेस डिग्री कॉलेज’ के निदेशक एवं डायमंड बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वेंद्र कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर सेंट गोपाल पब्लिक स्कूल के निदेशक दयाशंकर राजपूत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आगरा की धरती पर पहुंचने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।

​पदाधिकारियों ने दी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

चैंपियनशिप के सफल संचालन और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिला सचिव आशीष कुमार, संयुक्त सचिव रागिनी सिंह तथा डायमंड बॉल से जुड़े पदाधिकारियों—प्रधानाचार्य प्रिया यादव, जीतू शर्मा, तरुण चतुर्वेदी, मोहित दिवाकर और शेखर शर्मा—ने सभी प्रतिभागियों को सफल प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

आगरा से जुड़ा स्वदेशी खेल ‘डायमंड बॉल’

उल्लेखनीय है कि ‘डायमंड बॉल’ एक स्वदेशी खेल है, जिसकी शुरुआत और जड़ें आगरा (उत्तर प्रदेश) से जुड़ी हुई हैं। इस चैंपियनशिप का प्रमुख उद्देश्य इस स्वदेशी खेल को व्यापक पहचान दिलाना, जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना और युवाओं को स्वस्थ खेल संस्कृति से जोड़ना है।

Dr. Bhanu Pratap Singh