लखनऊ। यूपी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने मंगलवार को लखनऊ समेत आसपास के कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से कहीं-कहीं हवा चल सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में कई जगह ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। आगरा, अलीगढ़, बागपत, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली व आसपास ओलावृष्टि के आसार हैं।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह और मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक नजीबाबाद, अलीगढ़, आगरा, प्रयागराज में बूंदाबांदी हुई। चूंकि पारा पहले ही बढ़ा हुआ है और बारिश भी महज बूंदाबांदी तक रही, इसलिए तापमान पर कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ा। आगरा में दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा, हमीरपुर में 29.2 डिग्री दर्ज हुआ।
प्रदेश में दिन का तापमान 24 डिग्री से अधिक ही रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
-एजेंसी
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026