आम्बेडकर विवि के कई कर्मचारी पुलिस रडार पर
विवि ने खुद पकड़वाया कॉपी बदलने वाला गिरोह
Agra, Uttar Prasth, India. आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में 27 अगस्त को बीएएमएस की कॉपियों को बदलने का मामला सामने आया था। कार्यवाहक कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को कॉपी बदलने की सूचना दी गई थी, कॉपियों को ऑटो ले जाया जा रहा था, इसी दौरान कॉपी बदली गईं। विवि प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने ऑटो चालक देवेंद्र को ऑटो सहित अरेस्ट कर लिया। उसे जेल भेज दिया था।
दिल्ली से एमबीबीएस कर चुका डॉक्टर अरेस्ट
इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि जांच में सामने आया कि बीएएमएस की कॉपियों को बदलने पर शिकोहाबाद निवासी एमबीबीएस कर चुके डॉ. अतुल की अहम भूमिका है। डॉ. अतुल वर्तमान में दिल्ली में रहकर पीजी में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहा है। पुलिस न डॉ. अतुल को शनिवार को अरेस्ट कर लिया
गिरोह में विवि के कर्मचारी भी, 403 कॉपियां गायब
पुलिस जांच में सामने आया है कि ऑटो से बीएएमएस के छात्रों की कॉपी भेजी गईं थी इसमें से 403 कॉपियां गायब हैं। कॉलेजों में परीक्षा होने के बाद मूल्यांकन के लिए कॉपियां विवि भेजी जाती हैं। इन कॉपियों में नंबर बढ़ाने के लिए गिरोह काम कर रहा है, ये बाहर से कॉपियों को लिखवाते हैं और कॉपियां बदल देते हैं। इसमें कॉपी लिखने के लिए डॉक्टरों की मदद ली जाती है और पैसे दिए जाते हैं। कॉपी बदलने में विवि के कर्मचारियों का भी हाथ है पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है।
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026